Header Ads

ad728
  • Breaking News

    लगभग 11 लाख घरौनियों का डिजिटल वितरण





    अम्बेडकर नगर

    मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का वितरण लोकभवन में किया गया, जिसमें कुल लगभग 11 लाख घरौनियोंका डिजिटल वितरण किया गया। लोक भवन लखनऊ में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रममेंजनपद-अम्बेडकरनगर से दो लाभार्थी एक तहसील टाण्डा से तथा एक तहसील अकबरपुर से शामिल हुए। मुख्यमंत्री के घरौनी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद अम्बेडकरनगर की समस्त तहसीलों एवं जिला मुख्यालय पर दिखाया गया। मुख्यमंत्री के कर कमलों माध्यम से जनपद की समस्त तहसीलों द्वारा घरौनी वितरण के तुरन्त बाद जन प्रतिनिधियों में कुल 337 घरौनियों का वितरण किया गया। जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधूवर्मा द्वारा ग्राम-हाजीपुर मरुई की घरौनी का वितरण किया गया। जनपद अम्बेडकरनगर में 176 ग्रामों की तैयार कुल लगभग 19200 घरौनियों का वितरण लेखपालों के माध्यम से कराया जा रहा है।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728