Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूर्वी उ0प्र0 मे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा मे नागरिक समाज संगठनो का सुदृढ़ी करण जरूरी

     

    अम्बेडकर नगर


    ‘‘एक पेड़ नीम का, काम नही हकीम का’’ ‘‘घर की महिला गांव की नारी महिला किसान पहिचान हमारी’’ के साथ विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 19 गांव की सैकड़ो महिला किसानो के साथ महिला सम्मेलन का आयोजन सभागार विकास भवन अम्बेडकरनगर मे किया गया। यूरोपियन यूनियन, वार्नफाण्डेन, चाइल्ड फण्ड इंण्डिया के सहयोग से जन शिक्षण केन्द्र अम्बेडकरनगर द्वारा संचालित परियोजना ‘‘पूर्वी उ0प्र0 मे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा मे नागरिक समाज संगठनो का सुदृड़ीकरण’’ परियोजना अर्न्तगत हूआ। 

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत महिला किसान किसमत्ती और विजयलक्ष्मी द्वारा तुलसी का पौधा देकर किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के उदबोधन मे महिला सशक्तीकरण का बखान करते हुए नारी को सृजनहार बताया और जनपद के महिला किसानो को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ो की सुरक्षा, पशुओ की सुरक्षा और जल की सुरक्षा के लिए अपील की। उन्होने बताया कि कोविड19 के दौरान 6.5 लाख मास्क समूह की महिलाओ ने विशम परिस्थिति मे लोगो की सुरक्षा के लिए बनाया जो सराहनीय कार्य है। 

     कृषि विज्ञान केन्द्र पॉती के डा0 रामजीत वर्मा ने बताया कि मसरूम की खेती, सब्जी की खेती से समूह की महिलाए अच्छी आमदनी कर सकती है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उन्होने हर महिला को 5-5 पेड़ लगाने व उसकी सुरक्षा के साथ-साथ जैविक खाद बनाने के मरम को भी समझाया ।

        यूरोपियन यूनियन, वार्नफाण्डेन, चाइल्ड फण्ड इंण्डिया के सहयोग से जन शिक्षण केन्द्र द्वारा जलालपूर ब्लाक मे संचालित परियोजना पूर्वी उ0प्र0 मे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा मे नागरिक समाज संगठनो का सुदृड़ीकरण परियोजना अर्न्तगत कृषि उपनिदेषक राज मंगल चौधरी ने महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला किसान समूह अजीविका के क्षेत्र मे फार्मर प्रोडूयूसर कम्पनी के जरिये आगे बढ़ सकती है, इस पर चर्चा किया और महिलाओ मे सशक्तीकरण, आत्मविष्वास, को आगे लाने की जरूरत है और कृषि के क्षेत्र मे आयोपार्जन कैसे बढ़ाया जा सकता है विधिवत जानकारी प्रदान किया। 

        एनआरएलएम उपायुक्त राम बहाल यादव ने बताया कि समूह की महिलाए कृषि सखी और कृषि के क्षेत्र मे कार्य कर रही है अपने पर्यावरण को स्वास्थ्य रखने के लिए तुलसी, ढाक, और पोषक तत्वो को लगाकर जमीन को बचा सकती और खुद को भी स्वास्थ्य रख सकती है। उद्यान विभाग संजय रस्तोगी ने बताया कि उद्यान विभाग मे पेड़ो को लगवाने के लिए सुविधा प्रदान की है उनहोने बताया कि अम्बेडकरनगर मे 5 लाख पेड़ लगवाया जायेगा जिसमे फलदार वृक्ष है। 

    जन शिक्षण केन्द्र सचिव पुष्पा पाल ने बताया कि पर्यावरण का मानव जीवन से गहरा संबन्ध है इसलिए हमारा धर्म है कि पर्यावरण की सुरक्षा करे, पर्यावरण का सुरक्षा करना पूरी दुनिया के ऐजेण्डे मे है क्योकि जलवायु परिवर्तन के कारण मानव जीवन पर बुरा असर पड़ेगा इसलिए पेड़ो की सुरक्षा करने के साथ-साथ पानी की सुरक्षा करना समय की पुकार है।

    कार्यक्रम मे मुख्यरूप से क्वालिटी कार्यक्रम समन्वयक संध्या सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र पॉती के वैज्ञानिक विद्यासागर, चाइल्डफण्ड इंण्डिया प्रतिनिधि संदीप कुमार के साथ महिला किसान समूह की सीमा, किसमत्ती, उमावारी, गुलाबपत्ती, विजयलक्ष्मी, फूला, उर्मिला, ललिता, कुसुम, पारूल यादव, और संस्था जन शिक्षण की हेमलता, सुधीर, रामहित, शम्भूनाथ, खुषियाल, सिद्वार्थ सिंह, विद्या, डा0 जय प्रकाश मिश्र्रा, सुशमा पाल, आदि उपस्थिति रहें।  

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728